संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। क्षेत्र मे सरकारी विद्यालयो में कक्षा नवीं की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत सोमवार को बच्चियों को साइकिलों का वितरण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाखरावाली में सरपंच एडवाकेट महेन्द्र भाकर ,प्रधानाचार्य सुखमहेन्द्र सिंह, ने बालिकाओ को साइकिलें भेंट की । दिनेश गहलोत ने बताया कि गांव दीनगढ में सरपंच सीताराम जाखड़ ,प्रधानाचार्य ममता गोस्वामी ,व्याख्याता पहलवान सिंह आदि ने बालिकाओं को साइकिले प्रदान की । रविमोहन ने बताया कि गांव फतेहपुर में अठारह गत सत्र व 39 वर्तमान सत्र की मिलाकर सत्तावन साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरपाल कौर , सरपंच जग्गो बाई, उपसरपंच गुरमीत सिंह, एस एम सी के अध्यक्ष दुल्लासिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।