दुनिया की सबसे सर्द जगहों में शामिल साइबेरिया में वैज्ञानिकों को 28 हजार साल पुराना शावक (मादा) मिला है। शावक के शरीर के ज्यादातर हिस्से सुरक्षित मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, शावक का शव अभी भी सुनहरे बालों से ढका हुआ है। इसके दांत, स्किन और मूंछ भी बकरार हैं। इसकी खोज कैसे हुई, यह कितना सुरक्षित रहा और इसकी उम्र का कैसे पता चला, जानिए इन सवालों के जवाब
खोज: बर्फ की उस लेयर में मिला जहां तापमान 0 डिग्री से कम रहता है
यह शावक स्वीडन के सेंटर फॉर पैलियोजेनेटिक्स के वैज्ञानिकों को साइबेरिया में मिला है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम स्पार्टा रखा है। यह बर्फ की उस पर्माफ्रॉस्ट लेयर में पाया गया है, जहां का तापमान जीरो डिग्री से भी कम रहता है। यहां पर विलुप्त हो चुका एक शावक मिल चुका है।
वैज्ञानिकों का दावा है, यह शेरों की विलुप्त हो चुकी एक प्रजाति का शावक है। इस प्रजाति का एक और शावक मिल चुका है। दोनों शावकों को एक शिकारी ने सेम्युल्याख नदी के पास खोजा था। दोनों शावक 49 फीट की दूरी पर मिले हैं। वैज्ञानिकों ने दूसरे शावक का नाम बोरिस रखा है। उनका मानना है कि स्पार्टा की मौत बोरिस की मौत के 15 हजार साल बाद हुई थी। इन दोनों की खोज 2017 और 2018 में हुई थी। इनकी जांच के बाद वैज्ञानिकों ने हाल में रिपोर्ट जारी की है।

यह स्पार्टा की तस्वीर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बोरिस के मुकाबले स्पार्टा के शरीर का रंग हल्का था।
उम्र: रेडियो कार्बन डेटिंग से पता लगाई दोनों शावकों की उम्र
वैज्ञानिकों का कहना है, उम्र पता करने के लिए हमनें रेडियो कार्बन डेटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे पता चला कि बोरिस की मौत 43,448 साल पहले हुई थी। मौत के समय वो 2 माह का था। बोरिस और स्पार्टा की जांच रशिया और जापान के शोधकर्ताओं ने भी की। उनका कहना है, इन्हें किसी शिकारी ने मारा है, जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

स्पार्टा मादा शावक है। सीटी स्कैन और जेनेटिक टेस्ट से इसके मादा होने की जानकारी मिली है। तस्वीर में हरे रंग का ऐरो यूट्रस की लोकेशन बता रहा है।
स्कैनिंग: कंगाल डैमेज हुआ और पसलियां खिसकी हुई मिलीं
शोधकर्ता लव डालेन कहते हैं, स्कैनिंग में शावक का कंगाल डैमेज मिला। उसकी पसलियां अपनी जगह से खिसक चुकी हैं। जिस हालात में वो मिले हैं उससे लगता है कि इनकी मौत कीचड़ में धंसने से या बर्फ में क्रैक होने के कारण उसमें फंस गए।

स्पार्टा के कंकाल की पसलियां अपनी जगह से खिसकी हुई मिली हैं।
रहन-सहन: ये 10 हजार साल पहले यूरोप और अलास्का में पाए जाते थे
शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये गुफाओं में रहने वाले केव लॉयन हैं, जो 10 हजार साल पहले तक यूरोप और अलास्का में पाए जाते हैं। अब ये विलुप्त हो चुके हैं। ऐसा एक वयस्क शेर 3 फीट 9 इंच तक ऊंचा और 6 फीट 9 लंच तक लम्बा हो सकता है।