साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने सामंथा रूथ से डिवोर्स के बाद पहली बार मीडिया से बात की है। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंगाराजू’ के प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान चैतन्य ने कहा कि डिवोर्स हम दोनों के लिए सबसे अच्छा कदम था। सामंथा और चैतन्य ने अपनी 4 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान कर दिया था।
अलग होना सबसे अच्छा फैसला था
फिल्म के प्रमोशन के दौरान नागा चैतन्य से डिवोर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “कोई बात नहीं। मैं आपको बता दूं पर्सनली हमारा डिवोर्स हम दोनों की ही भलाई के लिए फैसला लिया गया था। अगर वह (सामंथा) खुश है, तो मैं खुश हूं। उस परिस्थिति में हम दोनों मिलकर यह सबसे अच्छा फैसला लिया था।”