Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा, जब सास के मुंबई आने पर ड्राइवर से कहकर हटवाए थे फिल्म के पोस्टर

शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने उस दौर मैग्जीन कवर के लिए बिकिनी पहनी थी, जब यह इंडियन सिनेमा में इतना कॉमन नहीं था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने बताया कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने में कोई झिझक नहीं थी, लेकिन वो इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं कि उनकी सास साजिदा सुल्तान फिल्म इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर को देखकर क्या कहेंगी?

शर्मिला टैगोर की फिल्म एन इवनिंग इन पैरिस का पोस्टर

शर्मिला टैगोर की फिल्म एन इवनिंग इन पैरिस का पोस्टर

सालों पुराने किस्से को याद करते हुए शर्मिला ने बताया कि कैसे अपनी सास के आने पर उन्होंने ड्राइवर से कहकर सड़क के किनारों से फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर हटवाए थे।

शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान और उनकी मां साजिदा सुल्तान

शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान और उनकी मां साजिदा सुल्तान

वो पोस्टर देखने में काफी सेंसुअल था- शर्मिला
बातचीत के दौरान शर्मिला ने कहा- मेरी फिल्म एन इवनिंग का पोस्टर काफी अजीबोगरीब था। मुझे लगता है कि शम्मी जी ने पोस्टर में सूटकेस या कुछ पकड़े हुए थे। मैं उनके पीछे थी और पोस्टर में केवल मेरे पैर और मेरी बाहें दिखाई दे रही थी। पोस्टर देखकर आप यह पता नहीं लगा सकते हैं कि मैंने कुछ भी पहना है, इसलिए यह पोस्टर देखने में काफी सेंसुअल दिख रहा था।’

1967 के दौर में शर्मिला की तस्वीरें

1967 के दौर में शर्मिला की तस्वीरें

सास के डर की वजह से हटवाए थे घर के आसपास के पोस्टर
शर्मिला ने बताया कि उनकी सास घर आने वाली थीं। साजिदा के डर से उन्होंने अपने घर के पास लगे सभी पोस्टर को हटाने के लिए कहा, ताकि जब वो आए तो उन्हें फिल्म के बोल्ड पोस्टर्स दिखाई न देख लें।

शर्मिला ने कहा- ‘आधी रात में मैंने अपने ड्राइवर को भेजा और उसे बोला कि क्या आप घर के आसपास के पोस्टर हटा सकते हैं? मैं डर की वजह से महसूस नहीं कर पाई कि अब तक तो फिल्म के पोस्टर सारे शहर भर में लग चुके होंगे।

शर्मिला टैगोर और उनके पति दिवंगत पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान

शर्मिला टैगोर और उनके पति दिवंगत पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान

डायरेक्टर शक्ति सामंत को थी शर्मिला के इमेज की चिंता
बता दें कि फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस में शर्मिला टैगोर ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम कैरी किया था। हालांकि यह पहली बार नहीं था, जब किसी एक्ट्रेस ने स्विमिंग सूट पहना हो। इसके बावजूद लोगों की आखें उनकी तरफ थीं।
उस समय फिल्म मैगजीन के लिए बिकिनी शूट ने ज्यादा विवाद पैदा कर दिया था, जिसे शर्मिला ने बिना पूछे किया था। उनके इस कदम से डायरेक्टर शक्ति सामंत परेशान हो गए थे कि कहीं इस सूट का असर शर्मिला की इमेज पर न पड़े।