Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या से SKM ने पल्ला झाड़ा

लुधियाना

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में निहंग सिंहों द्वारा की गई हत्या के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग के बाद इस प्रकरण पर बयान जारी किया गया है। SKM ने अपने बयान में कहा है कि सुबह हुई हत्या की जिम्मेदारी एक निहंग सिंह ग्रुप ने ली है।

संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि तनतारन निवासी लखबीर सिंह की हत्या पर हमें दुख है। मृतक कुछ समय से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले निहंग ग्रुप के साथ रह रहा था। मोर्चा सदस्यों ने कहा कि हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के भी खिलाफ हैं। मगर अपराध पर किसी व्यक्ति विशेष या समूह को कानून अपने हाथ में लेने का भी अधिकार नहीं है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मांग करते हैं कि बेअदबी और हत्या दोनों ही मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *