जालंधर
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने गुरुवार को पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीधा हमला किया। अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने और नई पार्टी बनाने के ऐलान के बाद सिद्धू ने पहली बार कैप्टन को निशाने पर लिया। गुरुवार को किए गए ट्वीट में सिद्धू ने कहा कि 3 काले कानूनों (कृषि सुधार कानून) के निर्माता अमरिंदर हैं जो पंजाब की किसानी में अंबानी को लेकर आए। अमरिंदर ने एक-दो कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब के किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया। सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुराने वीडियो भी शेयर किए जिसमें कैप्टन खेती में प्राइवेट भागीदारी की वकालत कर रहे हैं।