Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धू का सरेंडर

चंडीगढ़

रोड रेज केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह साथ में कपड़ों से भरा बैग लेकर आए हैं। कोर्ट में सिद्धू के सरेंडर करने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। अब माता कौशल्या अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। यह वही जेल है, जहां सिद्धू के कट्‌टर विरोधी बिक्रम मजीठिया ड्रग्स केस में बंद हैं। हालांकि सिद्धू कैदी हैं और मजीठिया अभी हवालाती हैं।