महाराष्ट्र सर्किट 22 अक्टूबर से ओपन हो रहा है। इसके चलते सिनेमाघरों में अगले एक साल में दो दर्जन से ज्यादा बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इससे देशभर के सिनेमाघर फिल्मों से भर गए हैं। आलम यह है कि अगले एक साल में तकरीबन 15 से ज्यादा फिल्में आपस में सेम डेट पर टकराएंगी। वो फिल्में हैं ‘गंगूबाई’-‘आरआरआर’, ‘आदिपुरुष’-‘रक्षाबंधन’, ‘हीरोपंती 2’-‘मेडे’, ‘केजीएफ 2’-‘भेड़िया’, ‘शमशेरा’-लव रंजन फिल्म, ‘पृथ्वीराज’-‘अटैक’, ‘सूर्यवंशी’-‘इटरनल्स’ हैं। इससे इनके निर्माताओं को होने वाले नुकसान पर एग्जीबिटर और ट्रेड एनैलिस्ट बिरादरी बंट गई है। कुछ लोगों का तर्क है कि इससे प्रोड्युसर्स को घाटा होगा तो वहीं दूसरे लोगों का दावा है कि हाल ही की सिचुएशन से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।