Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिर्फ उदयपुर के आसपास रहेगी ठंड

जयपुर

राजस्थान में इस बार सर्दी सामान्य से भी कम रह सकती है। केन्द्रीय मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में इस बार राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने या सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है। कुल मिलाकर स्थिति देखें तो राजस्थान में इस बार भी लम्बे समय तक कड़ाके की सर्दी पड़ने जैसी कोई स्थितियां नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि दिल्ली स्थित केन्द्रीय मौसम विभाग से इस बार जो पूर्वानुमान जारी हुआ है, उसके तहत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और हिमालय की तलहटी के कुछ क्षेत्रों में आगामी तीन महीने दिसंबर, जनवरी और फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की लोकेशन भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में आती है।

राजस्थान के नजरिए से बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में सर्दी थोड़ी कम पड़ने की संभावना है। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जोधपुर बेल्ट में इस बार न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है। चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, पाली बेल्ट में न्यूनतम तापमान इस बार सामान्य रहने की संभावना जताई है। वहीं उदयपुर और उससे लगते एरिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *