Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीएम गहलोत ने पूर्व कैग विनोद राय पर साधा निशाना, बोले- यूपीए सरकार पर झूठे आरोप लगाए, अब माफी मांग रहे हैं

जयपुर

सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व सीएजी विनोद राय पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि विनोद राय ने यूपीए सरकार पर घोटाला करने के झूठे आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से देश में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ पूरे देश में नकारात्मक माहौल बन गया। सीएम गहलोत ने शनिवार को इंडियन चार्ट अकाउंटेंट एसोसिएशन के वर्चुअल समारोह में कहा कि विनोद राय ने गलत तथ्य रखकर देशवासियों को गुमराह किया। उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत पहले भी विनोद राय पर निशाना साधते रहे हैं। सीएम ने एक बार फिर विनोद राय पर जमकर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि विनोद राय ने सीएजी रहते हुए 2जी घोटाले और कोल घोटाले का खुलासा किया था। जिसकी वजह यूपीए सरकार के खिलाफ देश में नकारात्मक माहौल बन गया। यही वजह है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को संसदीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।