मुंबई
रितिक रोशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद की उनकी एक्स-वाइफ ने तारीफ की है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। इनमें एक पोस्ट में सबा की तस्वीर है जिसमें सुजैन ने उनके लिए अच्छी बातें लिखी हैं। सबा वही ‘मिस्ट्री गर्ल’ हैं जो बीते दिनों रितिक रोशन के साथ डिनर डेट्स पर दिखाई दी थीं। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। बता दें कि रितिक रोशन और सुजैन एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी खुद को बेस्ट फ्रेंड्स बताते हैं। दोनों साथ मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।