एक्टर सुशांतसिंह राजपूत की मौत के एक साल बाद भी सुशांत मामले की CBI जांच अभी जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBIने एक्टर के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डाटा को वापस पाने के लिए आधिकारिक रूप से अमेरिका से मदद मांगी है। इस मामले में गूगल और फेसबुक को भी रिक्वेस्ट भेजी गई है कि वो सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स को रिकवर करने में मदद करें।
भारत और अमेरिका दोनों देशो के बीच म्यूचुअल लीगल असिसटेंस ट्रीटी यानि MLAT है। इसके तहत दोनों देश एक दूसरे से घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। CBI इस डेटा से यह जांच करना चाहती है कि क्या कभी ऐसा कुछ हुआ था जिसका सुशांत की मौत से कोई नाता हो।
इस केस में जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी, जो अभी CBI के हाथ में है। लेकिन, सुशांत सिंह की मौत की की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। CBI इस केस की लगातार जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के फैंस उनकी मौत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। इस मामले में फैंस कई बार उनकी मौत की साजिश का अंदेशा जता चुके हैं। बता दें, दिशा सालियान की आत्महत्या को भी सुशांत केस से जोड़ा जा चुका है।