Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त नर्सिंग कर्मी की मौत,ट्रेन की चपेट में आया

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त एक नर्सिंग कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सूरतगढ़ सिटी पुलिस के अनुसार शहर के नजदीक राजपुरा पिपरेन के पास यह नर्सिंग कर्मी नंदलाल कुम्हार (35) कल शाम करीब 5:45 बजे बीकानेर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया ,जिस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। लाश को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक के भाई प्रेम कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार (पुत्र मोहन लाल) निवासी वार्ड नंबर 37 में रिपोर्ट दी है कि वह तथा नंदलाल कल शाम 5:30 बजे किसी घरेलू कार्य के लिए पिपरेन में विनोद भांभू की ढाणी जा रहे थे। विनोद की ढाणी रेल लाइन के उस पार है। वे कच्चे रास्ते से होते हुए रेल लाइन तक गए। जब वह रेल लाइन के इस तरफ मोटरसाइकिल खड़ा कर रहा था, तब नंदलाल रेल लाइन पार कर ढाणी की तरफ जाने लगा। उस समय कोहरा पड़ रहा था। इस जगह रेलवे लाइन का मोड भी है। इस कारण बीकानेर की ओर से आ रही रेलगाड़ी दिखाई नहीं दी और चपेट में आ जाने से नंदलाल गंभीर घायल हो गया। उसकी वही मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई। मामले की जांच एएसआई नूर मोहम्मद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *