Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूर्यकुमार यादव के पास बाबर आजम को पछाड़ने का बड़ा मौका, T20I में बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

नई दिल्ली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्युकमार यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा था, लेकिन एक बार टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद सूर्यकुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। आगामी एशिया कप में भी सूर्यकुमार यादव से टीम को ऐसे ही कई दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।