Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Asia Cup 2022 के लिए कुलदीप सेन समेत चार और गेंदबाज जुड़े टीम इंडिया से, मिली ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में चार और गेंदबाजों को शामिल किया गया है, हालांकि इन चारों को एक खास काम के लिए टीम में जगह मिली है। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप सेन समेत चार गेंदबाजों को नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। एशिया कप के लिए दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पहले ही स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के साथ हैं।