Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेटबैक नहीं छोड़ने पर रोका कार्य

  • बिना स्वीकृति निर्माण शुरू करने पर सीज करने की चेतावनी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    मकान बनाने में सेटबैक नहीं छोड़ने के चलते नगर परिषद की टीम ने रविवार को जंक्शन व टाउन में तीन भवनों पर चल रहे कार्य को रूकवा दिया। नगर परिषद अधिकारियों को कहना था कि सेटबैक नहीं छोड़ने पर यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त पूजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के पास डॉ. वेदपाल बिजारणिया, डॉ. भूपेंद्र नारंग व हनुमानगढ़ जंक्शन में रेवाराम सिंधी सब्जी मंडी के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा था। भवनों के निर्माण कार्य को रविवार को रुकवाया गया है। आयुक्त ने बताया कि राजेश कुमार पुत्र हाजीराम ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 एवं भवन विनियम 2020 के प्रावधानों के विपरित निर्माण किए जाने के कारण निर्देशक एवं विशिष्ठ सचिव निदेशालय स्वायत शासन विभाग राजस्थान जयपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। इसके संदर्भ में निदेशालय जयपुर के पत्र 2 सितम्बर को निर्माण कार्य रोके जाने के निर्देश प्रदान किए गए थे। इस पर संबंधित मकान मालिकों को नोटिस देकर कहा गया है कि वे तुरंत बाद अपना निर्माण कार्य को रोक लें अन्यथा उनके विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 एवं भवन विनियम 2020 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सीज की कार्रवाई बिना किसी अग्रिम सूचना के अमल में लाई जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। यह नोटिस तीनों निर्माणाधीन भवनों के आगे लगाया गया है। नगर परिषद आयुक्त पूजा शर्मा ने बताया कि आगे भी बिना अनुमति जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन भवनों पर भी नगर परिषद निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी प्रेम नायक, धीरज कुमार, वेद गोदारा, मेघराज गर्ग, जगदीश सिराव प्रेमलता पुरी आदि साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *