Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेतिया कॉलोनी मेन रोड पर पेयजल पाइप शिफ्टिंग कार्य शुरू

  • सीमा सन्देश संवाददाता.
    श्रीगंगानगर।
    लंबे समय से टूटी हुई सड़क से परेशान सेतिया कॉलोनी मेन रोड के लोगों को राहत देने के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। शनिवार को इस सड़क पर पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी के जरिए सड़क की खुदाई की गई। पुरानी पेयजल पाइप को शिफ्ट करने के लिए आरयूआईडीपी और एलएनटी के कर्मचारी जुटे रहे। वार्ड नंबर 30 की पार्षद ऋतु धवन और अन्य वार्ड वासियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के जरिए सड़क खोदने का काम बसंती चौक से शुरू किया गया। इसके बाद काफी संख्या में बड़ी पाइपें भी पहुंच गई। आरयूआईडीपी के अधिकारियों के मुताबिक आगे यह कार्य निरंतर चलेगा। सीवरेज पाइप और पेयजल पाइप डालने के बाद पूरी मैन रोड नए सिरे से बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *