Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेना के अभ्यास के दौरान गोला फटा, जवान की मौत

जैसलमेर

जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक जवान की मौत हो गई। 4 अन्य जवान गंभीर घायल हो गए। सभी को रामगढ़ अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर BSF के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में BSF पंजाब फ्रंटियर के जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से पास खड़े जवान संदीप सिंह व अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सबको तुरंत रामगढ़ अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान जवान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार मोर्टार फटने से हादसे हो चुके हैं। कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में घायल हुए अन्य जवानों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *