नई दिल्ली
सर्दियों के मौसम जब आता है तो हर कोई न सिर्फ इस मौसम में सूरज की किरणों को मिस करता है बल्कि गर्मियों में आने वाली सब्जियों और फलों को भी मिस करने लगता है। सर्दियों में बहुत सारी बीमारियां भी होने लगती हैं जैसे वजन का बढ़ना, कोल्ड और कफ, जोड़ो में दर्द। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने 10 ऐसे विंटर सुपरफूड शेयर किए हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रुजुता द्वारा बताए गए विंटर फूड्स के बारे में।