Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

36 साल की उम्र में भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, कहा- देश के लिए फिर से खेलना सपना; संन्यास अभी नहीं लूंगा

नई दिल्ली

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अभी भी भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं। दिनेश कार्तिक का मानना है कि वह अभी भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। भारत के 36 वर्षीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा है कि वह संन्यास के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और उनके अंदर फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करने की आग जल रही है। बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आखिरी बार 2019 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।