Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेल्फी लेते वक्त अनासागर झील में गिरी युवती, रेस्क्यू टीम की अलर्टनेस से बची जान

जयपुर

राजस्थान के अजमेर आनासागर झील पर मोबाइल से सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवती झील में गिर गई। टीम के बचाव कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू कर लिया। इससे युवती की जान बचाने में सफलता मिली। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय प्रशासन और उर्स के दौरान आए जायरीनों ने एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के जवानों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

एक्शन में आई टीम
एसडीआरएफ के कमांडेंट पंकज चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार आनासागर के रामप्रसाद घाट पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेते हुए रामनगर अजमेर निवासी 25 वर्षीय युवती नेहा माहेश्वरी झील में गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद रहे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तुरंत एक्शन में आ गई।

घबरा गई थी युवती
एसडीआरएफ के बचावकर्मी हेड कांस्टेबल बजरंग लाल और कांस्टेबल सुरेश कुमार ने उसे गिरते देख तत्काल पानी में गोता लगा दिया। इसके बाद युवती को जिंदा बाहर निकालने में सफलता मिली। हादसे के चलते युवती काफी ज्यादा घबरा गई थी। इसके बाद टीम के सदस्यों ने युवती को टीम ने पानी पिलाया और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।