Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेहत के लिए हानिकारक हो सकती शक्कर, मीठी चाय के लिए मिलाएं ये चीजें

नई दिल्ली

इन दिनों हर कोई सेहत के लिए काफी ज्यादा पोजेसिव हो गया है। कोरोना काल में हर किसी को ये बात समझ में आ गई है कि सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाली शक्कर सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। कई लोगों के लिए फीकी चाय पीना मुश्किल भरा होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप शक्कर से रिपलेस कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं और चाय में नेचुरल स्वीटनर का काम करता है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसको फॉलो कर ज्यादा चाय पीएं। 

1) चाय में मिलाएं गुड़

अगर आप वेटलॉस करना चाहती हैं और चाय को नहीं छोड़ सकती तो आप गुड़ वाली चाय पीएं। गुड़ की मीठास चाय का स्वाद बदल जाता है और रंग भी। इसी के साथ गुड़ में काफी ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं और साथ ही साथ ये केमिकल्स से दूर रहता है। 

2) सौंफ की चाय

चाय में आप सौंफ मिला सकते हैं। सौफ सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको चाय पीने के बाद गैस हो जाती है तो आप चाय में सौंफ मिला सकते हैं।