पणजी
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट की ड्रिंक में कुछ मिलाया गया है। यही नहीं पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वाले दो लोगों को जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। गोवा आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सोनाली फोगाट के साथ उनके सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक क्लब में उनके साथ पार्टी कर रहे थे। वीडियो से पता चलता है कि उन दो लोगों में से एक ने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रिंक पिलाई थी।