नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर संकट है। इस मौके इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने के लिए किया है। कहा जा रहा है कि ‘हार्स ट्रेडिंग’ के वार के जरिए टीएमसी ने एक बार फिर विपक्षी एकता के लिए उम्मीदें तैयार कर दी हैं। खास बात है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी दूरियां बनाती नजर आ रही थीं।