Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी की कीमत घटी

नई दिल्ली

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज फिर बढ़ गया। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.11 फीसदी की तेजी आई थी। वहीं शुक्रवार को इसका दाम 0.13 फीसदी बढ़कर 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की चमक आज फीकी रही है। इसका दाम मामूली 0.06 फीसदी गिरकर 60,764 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।  

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *