Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोना खरीदने का शानदार मौका:47 हजार से नीचे आया सोना, बीते 1 साल में 9 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ; चांदी भी 63 हजार के नीचे आई

नई दिल्ली

आज सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 543 रुपए सस्ता होकर 46,839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस महीने पहली बार सोना 47 हजार के नीचे आया है। हालांकि 11 अगस्त को सोना 46,219 रुपए पर आ गया था। चांदी की बात करें तो ये 481 रुपए सस्ती होकर 62,532 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2446,839
2346,651
2242,905
1835,129

वायदा बाजार में सोने-चांदी कमजोर हुए
वायदा बाजार की बात करें तो आज साढ़े 3 बजे MCX पर सोना 365 रुपए की गिरावट के साथ 46,531 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। यहां चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी 645 रुपए की गिरावट के साथ 62,919 रुपए पर कारोबार कर रही है।

1 साल में 9 हजार रुपए ज्यादा नीचे आया सोना
अगस्त 2020 में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में ये 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अभी सोना 46,839 रुपए पर आ गया है, यानी बीते 1 साल में सोना 9,361 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है। चांदी की बात करें तो इसका ऑल टाइम हाई लेवल 79,980 रुपए प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने ऑल टाइम हाई से 17,448 सस्ती हो गई है।

अभी और नीचे आ सकता है सोना
पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन कहते हैं कि शेयर बाजार और डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम कम हुए हैं। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में सोना 46,500 रुपए के करीब आ सकता है।

साल के आखिर तक फिर 50 हजार तक जा सकता है सोना
मनोज कुमार जैन कहते हैं कि दुनिया में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लंबी अवधि में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, साल के आखिर तक सोने के दाम 50 हजार रुपए पर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *