नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का भाव 93 रुपये की तेजी के साथ 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी भी 59 रुपये की तेजी के साथ 61,005 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,946 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 74.16 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.19 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने में कॉमेक्स पर शुक्रवार को 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।