मुंबई
एमटीवी रोडीज टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से है। शो में कंटेस्टेंट के स्टंट के साथ हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। रोडीज और रणविजय सिंह एक दूसरे के पर्याय से बन गए थे। हाल ही में रणविजय ने ऐलान किया कि उन्होंने शो से खुद को अलग कर लिया। वह शो में होस्ट और मेंटॉर के तौर पर नजर आते थे। उनकी जगह अब सोनू सूद होंगे। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने लोगों की जिस तरह मदद की है उसके बाद उनकी फिल्मों से अलग छवि बन गई और अब वह मसीहा कहलाए जाने लगे हैं। सोनू सूद के फैन्स रोडीज में उनके आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच रोडीज में मेंटॉर बनने वाले प्रिंस नरूला ने सोनू सूद के बारे में ऐसा कुछ कहा कि उनके फैन्स भड़क गए।