बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। एक्टर को उनके जुहू स्थित होटल में हुए अवैध निर्माण को लेकर बृह्ममुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इसी साल जुलाई में बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस दिया था। जिसके बाद सोनू सूद ने कहा था ‘वह खुद ही इस बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे।’ हालांकि पिछले महीने बीएमसी द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि सोनू सूद ने अभी तक बिल्डिंग को रिनोवेट नहीं किया है।