Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव

शादी-विवाह के सीजन से पहले आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट सोना 727 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, वहीं चांदी के भाव में 772 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट सोना 44727 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला वहीं, 22 कैरेट का भाव 41144 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 33688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *