Thursday, April 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने-चांदी के रेट में बंपर उछाल, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए 53114 रुपये लेकर जाएं सर्राफा बाजार

नई दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध के की आग में तप कर सोना-चांदी खूब चमक बिखेर रहे हैं। सर्राफा बाजारों में  सोमवार के  मुकाबले आज यानी बुधवार को  24 कैरेट गोल्ड 871 रुपये महंगा होकर 51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 1672 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ  67030 रुपये पर पहुंच गई है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना  51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53114 रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 69040  रुपये प्रति किलो मिलेगी। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51361 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52901 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।