नई दिल्ली
कर्मशियल ऑटो प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स (Escorts) में बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। फरवरी 2022 में ‘वॉरेन बफेट ऑफ इंडिया’ ने एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 5.22 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.80 प्रतिशत कर दी है। कंपनी के शेयर वर्तमान में 1,873.50 पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार नियामक सेबी ने इस कंपनी को ओपन ऑफर लाने की मंजूरी दी है।
एस्कॉर्ट्स में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी
जनवरी से 18 फरवरी 2022 की अवधि में एस्कॉर्ट्स के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के पास 75 लाख एस्कॉर्ट्स शेयर हैं। अगर हम Q3FY22 के लिए एस्कॉर्ट्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें, तो बिग बुल के पास कंपनी के 64 लाख शेयर थे, जो कंपनी की कुल जारी पेड-अप पूंजी का लगभग 5.22 प्रतिशत था। इसलिए, राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियो में एस्कॉर्ट्स के 11 लाख और शेयर जोड़ने के बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।