Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कंगना रनोट की कॉपी ‘छोटी कंगना’ उर्फ नुपुर, एक्ट्रेस बोलीं- ‘तू पढ़ाई भी करती है या यही सब?’

सोशल मीडिया पर इन दिनों कंगना रनोट को कॉपी करने वालीं नुपुर पुरी तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें छोटी कंगना के नाम से पहचाना जा रहा है। नुपुर पुरी कर्ली बालों और नाक-नक्शे से काफी हद तक कंगना रनोट से मिलती हैं और अक्सर उन्हीं की तरह तैयार होकर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। नुपुर की इन तस्वीरों पर अब कंगना की भी नजर पड़ चुकी हैं जिन पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

कंगना रनोट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छोटी कंगना उर्फ नुपुर पुरी की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐ छोटी, तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यही सब’? शेयर की गई तस्वीर में नुपुर हूबहू कंगना की तरह कपड़े पहने पोज करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया की वायरल सेंसेशन नुपुर एक्ट्रेस कंगना रनोट की फैन हैं और महज 9 साल की हैं। हाल ही में कंगना चंडीगढ़ गई हुई थीं जहां नुपुर ने भी उनसे मुलाकात की थी। अपने फैन मूमेंट की एक तस्वीर भी नुपुर ने शेयर की है। छोटी कंगना के अनुसार ये उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन था।

कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बायोग्राफिकल फिल्म में कंगना पूर्व एक्ट्रेस और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललीता के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना के हाथ एक और बायोग्राफिकल फिल्म इमेर्जेंसी लग गई है जिसमें वो इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। इंदिरा गांधी का लुक हासिल करने के लिए कंगना ने प्रोस्थेटिक मेकअप के साथ तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कंगना ही इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *