Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोशल मीडिया: मलाइका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैन ने लिखा- आपकी आंखें बहुत सुंदर हैं

इस तस्वीर में मलाइका अपने स्टाइलिश आउटफिट के साथ बेहद सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ मलाइका बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। मलाइका ने एक ही आउटफिट में अपनी दो अलग-अलग पोज देती हुईं तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मलाइका ब्लैक सी-थ्रू ड्रेस में दिख रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों पर महीप कपूर सहित बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी प्यार बरसाया है। अभिनेता सिकंदर खेर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, स्टॉप ना प्लीज।

मलाइका अरोड़ा के प्रशंसकों को उनका यह अंदाज और लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को नीचे दिल वाली इमोजी बनाकर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने तो मलाइका के इस लुक और ड्रेस को अब तक का सबसे बेस्ट ड्रेस तक बता डाला है। इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा को लिखा कि उनकी आंखें बहुत सुंदर हैं। मलाइका की तस्वीरों के साथ ही उनके पोज की भी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *