Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्किन पर लाल उभार वाले चकत्ते और खुजली है सोरायसिस का लक्षण

स्किन के किसी हिस्से का मोटा यानी उभरा हुआ दिखना या लालिमा के साथ चकत्ते और खुजली होना सोरायसिस का इशारा है। देश में करीब 2.5 करोड़ लोग इससे जूझ रहे हैं। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। आमतौर पर लोग इसे स्किन की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं, लेकिन यह पूरे शरीर में फैल सकता है।

एक्सपर्ट कहते हैं, सोरायसिस के एक तिहाई मरीज मनोरोगी हो जाते हैं। इनमें डिप्रेशन और तनाव के मामले सामने आते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *