Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रावतसर तहसील के गांव रामपुरा मटोरिया के विकास मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति हनुमानगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, विशिष्ठ अतिथि रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच आशु मटोरिया ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों की ओर से मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जितेन्द्र गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए तिरंगे का महत्व बताया और आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा कि यह महोत्सव तिरंगे के प्रति आमजन को अवगत करवाने व देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से जोड़कर राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए मनाया जा रहा है। इस मौके विद्यालय निदेशक दलीप शर्मा, संतलाल मेघवाल सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।