Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल को एक लाख का फर्नीचर भेंट किया त्यागी दम्पती ने

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। भादरा तहसील के गांव अनूपशहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत सप्ताह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक दम्पती भागेश्वर प्रसाद त्यागी व ऊषा त्यागी द्वारा एक लाख रुपए का फर्नीचर भेंट किया गया। सुखदेव खन्ना व उनके परिवार ने 12 हजार रुपए का फर्नीचर भेंट किया। इन तीनों का स्कूल परिवार व ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। त्यागी दम्पती ने पूर्व में उक्त फर्नीचर स्कूल को देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने पूरा कर किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य अनुज लमोरिया, राजवीर सिंह चावड़ा, सुमन कुमारी सहित स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि हनुमानगढ़ निवासी भागेश्वर प्रसाद त्यागी मूलत: अनूपशहर के ही रहने वाले हैं। वे इतिहासकार के रूप में हनुमानगढ़ जिले पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्होंने अनूपशहर के इतिहास पर भी एक पुस्तक लिखी है। भागेश्वर प्रसाद त्यागी के पास प्राचीन सिक्कों का ऐसा संग्रह है, जो संभवत: देश में किसी व्यक्ति का सबसे बड़ा निजी संग्रह है।