नई दिल्ली
क्रिप्टोकरेंसी के प्रति लोगों की लोकप्रियता में किस कदर इजाफा हो रहा है, इसका अंदाजा इसमें होने वाले भारी-भरकम निवेश के आंकड़े देखकर साफ लग जाता है। इसके साथ ही जैसे-जैसे डिजिटल मुद्राओं की कीमत में इजाफा होता जा रहा है, इसमें घोटाले भी बढ़ते जा रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में स्कैमर्स ने 7.7 अरब डॉलर के क्रिप्टो उड़ाए और निवेशकों को चूना लगाया।
‘रग पुल’ सबसे ज्यादा लूटने वाली स्कीम
चेन एनालिसिस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का एक प्रमुख स्रोत ‘रग पुल’ था, जहां एक नई क्रिप्टोकरेंसी के डेवलपर अचानक गायब हो जाते हैं। वे निवेशकों के लगाए पैसे को भी अपने साथ ले जाते हैं, जबकि निवेशक हाथ मलते रह जाते हैं। क्रिप्टोकरेंसी स्कैमर्स ने 2021 में पीड़ितों से 7.7 अरब डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बनाई, जो पिछले साल की तुलना में नुकसान में 81 प्रतिशत की वृद्धि है,। सोमवार को इस संबंध में यह नई नई रिपोर्ट जारी की गई है।