फिल्म तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेधार शुरुआत की है। फिल्म की ओपनिंग 4.5 करोड़ रुपए की है, ट्रेंड पंडितों की इस्टिमेट कलेक्शन से ज्यादा कमाए हैं। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने डेब्यू किया है। तड़प में कोई स्टार पावर नहीं थी, वहीं सलमान खान स्टारर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहले दिन का बिजनेस 4.75 करोड़ का था।
‘तड़प’ ने ‘सत्यमेव जयते 2’ को पछाड़ा
पिछले हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं थी एक ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ और दूसरी 25 नवंबर को ‘सत्यमेव जयते 2’। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की जोड़ी है। सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के बाजवूद ‘सत्यमेव जयते 2’ ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमा पाई थी। तड़प की कमाई इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि ‘अंतिम’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ के मुकाबले ‘तड़प’ को मल्टीप्लेक्स की आधी स्क्रीन्स ही मिली हैं।