मुंबई
अकादमी अवॉर्ड विजेता निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ का प्रीमियर सोमवार शाम को न्यू यॉर्क में दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर सामने आते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। क्लासिक म्यूजिक को लेकर स्टीवेन स्पिलबर्ग की पुनर्कल्पना की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। प्रीमियर देखने पहुंचे लोगों की प्रतिक्रिया इतनी सकारात्मक है कि ऐसा लग रहा है कि फिल्म ऑस्कर तक का सफर जरूर तय करेगी।
फिल्म के पहले प्रीमियर में निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग के साथ ही, रीटा मोरेनो, एनसेल एलगॉर्ट, रेशल जेगलर समेत पूरे कास्ट और क्रू के सदस्य मौजूद थे। प्रीमियर की शुरुआती समीक्षाओं में स्पष्ट रूप से स्पिलबर्ग के निर्देशन की प्रशंसा हो रही है और साथ ही ऑस्कर तक की चर्चा भी छिड़ गई है।