Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्थानातंरण की मांग को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के चक 4 आरपीएम (पिचकरांई) के रा.उ.प्रा.स्कूल के तीन अध्यापकों का व्यवहार उचित न होने के कारण परेशान ग्रामीणों ने उनके स्थानातंरण की मांग को लेकर स्कूल के तालाबंदी कर गेट के आगे धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 6 सदस्यों के स्टाफ में से तीन शिक्षक स्कूल विभिन्न काम के लिए आने वाले बच्चों के साथ दुर्रव्यवहार करते हैं। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर स्कूल में धुम्रपान करने का आरोप लगाया हैं। सोमवार रिटायर्ड अध्यापक मोहनलाल सुथार (रतनपुरा), सुरेन्द्र कुमार, बलतेज सिंह, सेवक, राजेन्द्र, जसविन्द्र, मुंशीराम, आत्माराम, गोरीशंकर, राकेश, दर्शन सिंह, लीलूराम, बनवारी लाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र सिंह, बलविन्द्र, सिंगरजीत, पृथ्वी सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने स्कूल के तालाबंदी कर गेट के आगे धरनें पर बैठ गए। धरनें की सूचना मिलने पर चक 17 केएनएन स्कूल प्रिंसिपल सुनील कुमार पहुंचे ओर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने तीनों शिक्षकों का स्थानातंरण होने तक धरना जारी करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *