Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने भारत में चार दिन में कमाए 138 करोड़, ’83’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 29.23 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ स्पाइडर मैन सीरीज की ये फिल्म भारत में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन (गुरुवार) 32.67 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 20.37 करोड़ वहीं शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने अब तक भारत में 4 दिन में टोटल करीब 138.55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *