नई दिल्ली
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल एक बार फिर से वापस आ गई हैं। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल और फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 17 जनवरी से 2022 से हो रही है। अमेजन की सेल 20 जनवरी तक चलेगी और फ्लिपकार्ट की सेल 22 जनवरी तक। अमेजन और फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्ट टीवी से लेकर फ्लिपकार्ट और तमाम गैजेट्स पर भारी छूट मिलेगी। Flipkart की इस सेल में स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी तक की छूट मिलेगी, वहीं अमेजन की सेल में स्मार्टफोन को 40 फीसदी तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।