नई दिल्ली
साल 2021 कई मायनों में भारत के लिए खास रहा है। गैजेट और टेक्नोलॉजी के मामलों में तो यह बेहद ही खास रहा है। साल 2021 में भारतीय कंपनियों के गैजेटे से लेकर एप्स तक छाए रहे हैं। वियरेबल और वायरलेस हेडसेट मार्केट में भारतीय कंपनियों का दबदबा हो ही गया है। स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो साल 2021 में माइक्रोमैक्स और लावा ने अपनी शानदार वापसी की है। दोनों कंपनियों ने एक के बाद एक कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। लावा ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। साथ ही 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली लावा देश की पहली मोबाइल कंपनी भी बन गई है।