सोशल मीडिया पर सक्रिय और तमाम सामाजिक राजनीतिक मुद्दों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर कभी कभार की ऐसे पोस्ट करती हैं जिनके पीछे कोई कारण न हो। शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यूं ही अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा ‘ओह हैप्पी डे’।