Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हंगामा 2:फिल्म में परेश रावल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, बोलीं- एक फिल्म में परेश ने मेरे पिता की भूमिका निभाई थी, अब इसमें उन्होंने मुझसे शादी कर ली है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हंगामा 2’ में परेश रावल की पत्नी की भूमिका निभाने के बारे में एक इंटरव्यू में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक फिल्म में परेश ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी और अब इस फिल्म में परेश ने शिल्पा से शादी कर ली है।फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी कॉमेडी फिल्म्स जैसे ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’ और ‘हंगामा’ के लिए फेमस हैं।

‘हंगामा 2’ में शिल्पा के पति के रोल में नजर आएंगे परेश

शिल्पा ने कहा, “मुझे याद है कि मेरी एक फिल्म में परेश ने मेरे पिता का रोल निभाया था और अब ‘हंगामा 2’ में उन्होंने मुझसे शादी कर ली है, लेकिन वह मेरे पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी यंग, अट्रैक्टिव पत्नी से काफी बड़े हैं। हमारी उम्र का अंतर फिल्म में कम से कम 15 साल का है और वह फिल्म में एक पति का रोल निभा रहे हैं जो लगातार कल्पना कर रहा है कि उसकी पत्नी का एक कम उम्र के आदमी के साथ अफेयर है।” यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं शिल्पा

शिल्पा ने आगे कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी एक्साइटेड हूं, मैं हमेशा परेश जी के साथ काम करना चाहती थी। यह वास्तव में मेरी बकेट लिस्ट पर टिक है। यह हमेशा से ही एक लीथल कॉम्बिनेशन रहा है परेश, प्रियदर्शन और एक ऐसी फ्रेंचाइजी के साथ जो पहले बेहद सफल रही है।”

परेश ने बताया शिल्पा को पैशनेट​​​​​​​

परेश ने एक इंटरव्यू में शिल्पा के पति की भूमिका निभाने के बारे में भी बताते हुए कहा था, “अगर आपकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की तरह दिखती है, तो कोई भी पति इनसिक्योर होगा। मुझे जो सबसे ज्यादा उनके काम में पसंद है, वह यह है कि वो अपने काम के प्रति बहुत पैशनेट हैं।”

ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्म

प्रियदर्शन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हंगामा 2’ को ओटीटी पर सीधे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी सालों बाद एक्टिंग कमबैक कर रही हैं। उनके साथ फिल्म में परेश रावल, प्रणिता सुभाष और मिजान जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे। पहली ‘हंगामा’ फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन के साथ परेश ने एक्टिंग की थी। शोमा आनंद ने फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *