नई दिल्ली
देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। हमारी GDP विकास दर 8.4% पहुंच गई है। 2021-22 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच दर्ज की गई ये विकास दर उम्मीद से बेहतर है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के कोरोनामुक्त होने का संकेत है, क्योंकि अब यह कोरोना काल से पहले से भी ज्यादा हो गई है। 2019 में अर्थव्यवस्था का आकार 35.61 लाख करोड़ था। अब यह 35.71 लाख करोड़ हो गया है।