Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरनाज संधू की जीत से खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- जब मैं मिस वर्ल्ड बनीं थी तब वह पैदा हुई

भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है। उनकी इस जीत के लिए सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने कहा कि जब मैं मिस वर्ल्ड बनी थी तब तुम पैदा हुई थी।

मैं उसके लिए बहुत खुश हूं
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। लारा दत्ता ने 2000 में इंडिया के लिए आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसी साल जब मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। हरनाज 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर लेकर आई है और वह खुद 21 साल की है। इसका मतलब यह है कि वह उसी साल पैदा हुई थी, जिस साल मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उम्मीद करती हूं कि उसके नए सफर की अच्छी शुरुआत हो। वह बहुत खूबसूरत और स्मार्ट है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *