Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स:जीत के बाद बोलीं- चक दे फट्‌टे; 21 साल बाद भारत को मिला यह खिताब

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा- चक दे फट्‌टे इंडिया, चक दे फट्टे। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था।

70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *