गांवों में हरविंदर गिल का जोरदार स्वागत
श्रीगंगानगर। हरविंदरसिंह गिल के गंग कैनाल का प्रोजेक्ट चेयरमैन निर्वाचित होने पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेसएस) के संयोजक रणजीतसिंह राजू ने बताया कि शुक्रवार को होली के दिन पदमपुर के गुरुद्वारा विश्वकर्मा अखंड पाठ का प्रकाश किया गया। इलाके की सुख शांति, आपसी सौहार्द और चढ़दी कला की कामना से रखे गए अखंड पाठ का भोग कल रविवार सुबह 10 बजे पड़ेगा। उन्होंने इलाके के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहब में आकर गुरु की वाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है। इस बीच नवनिर्वाचित प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंदरसिंह गिल इलाके के गांव में जाकर आभार व्यक्त कर रहे हैं।उनका गांव में जोरदार स्वागत हो रहा है। चक 31 पीएस में हरविंदर गिल और उनके साथ पीएस नहर के अध्यक्ष रामसिंह चक 38 पीएस, बहादुर सिंह चक 12-पीएस, सुखविंदरसिंह चक 18 पीएस, लालचंद बाना गांव ठाकरी का चक 31 पीएस में ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दीपेंद्रसिंह, हरविंदर सिंह समाघ ब्लॉक अध्यक्ष रायसिंहनगर, गगन मान, विक्रमजीतसिंह चक 23-बावासिंह, राजेंद्रसिंह, ओंकारसिंह,इंद्रजीतसिंह पुरेवाल, देवेंद्रसिंह, बलतेजसिंह, जगसीरसिंह, कपिलवीरसिंह, गुरप्रीतसिंह गिल, बलदेवसिंह, चरणजीतसिंह,गुरजंटसिंह धालीवाल, और गुरिंदरसिंह आदि उपस्थित रहे।